Connect with us
kotdwar accident news today: ramakant semwal died by car in durgapur area uttarakhand live update
Image : social media ( kotdwar accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kotdwar accident news today: कोटद्वार कार की टक्कर से युवक की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar accident news today: कोटद्वार कार की टक्कर से युवक की चली गई जिंदगी

1 min read

kotdwar accident news today  : कार की टक्कर से बुझ गया एक घर का चिराग, चालक पर मुकदमा दर्ज..

kotdwar accident news today: ramakant semwal died by car in durgapur area uttarakhand live update  : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है , जहां पर कार की चपेट में आने से एक युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Rudrapur accident News Today: रूद्रपुर होली पर भीषण हादसा, युवक की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौडी जिले के कोटद्वार दुर्गापुर क्षेत्र के निवासी रमाकांत सेमवाल बीते बुधवार की रात करीब 9 बजे मोटाढांंक चौराहे से पैदल ही दुर्गापुरी की तरफ जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही वह दुर्गापुर क्षेत्र के शंकर मार्केट के पास पहुंचे तो एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में मृतक के ममेरे भाई अनूप चंद्र ध्यानी की तरफ से पुलिस को तहरीर देते हुए आयुष असवाल निवासी उमराव नगर पदमपुर पर लापरवाही से तेज गति से कार चलाने के आरोप लगाए गए हैं जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top