Highlights देवभूमि दर्शन
LPG cylinder price today March: होली से पहले बढ़ गए सिलेंडर के दाम, मार्च में लगा झटका
1 min read
LPG cylinder price today March : होली से पहले सिलेंडर की कीमतों ने दिया झटका, एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी..
LPG cylinder price today March: commercial Cylinder prices increased before Holi 2026 breaking update live : होली से पहले साल के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत होते ही गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है, जो लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है। जी हाँ दरअसल हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं, जिसके तहत 19 किलो गैस वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर का दाम बढ़ गया है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े :Cigarette Lpg Cylinder price: बजट से पहले सिगरेट सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ महंगा
बता दें देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने मार्च से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 28 से 31 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले महीनो की अगर बात करें तो फरवरी में इसके दाम 49 रुपए और जनवरी में इसके दाम 111 रुपए बढे थे। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1768.50 रुपए में मिलेगा जो पहले 1740.50 रुपए में मिलता था। इसके साथ ही कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपए से बढ़कर 1875 .50 रुपए हो गई है जबकि मुंबई और चेन्नई में भी इसके दाम बढ़ गए हैं।
नही बढ़ेंगे घरेलू सिलेंडर के दाम
बताते चलें घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसके तहत दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 853 रुपये कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपए और चेन्नई में 868 का मिलेगा।
