Connect with us
Mahipal Rajwar Almora News: Husband returns after 30 years in Syalde Deghat Almora, wife Meena uttarakhand viral breaking news today
Image : social media ( Mahipal Rajwar Almora News)

Home / ALMORA NEWS / Mahipal rajwar almora news: अल्मोड़ा 30 साल बाद वापस लौटा पति महिपाल, सफल हुई पत्नी मीना की तपस्या

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Mahipal rajwar almora news: अल्मोड़ा 30 साल बाद वापस लौटा पति महिपाल, सफल हुई पत्नी मीना की तपस्या

1 min read

Mahipal Rajwar Almora News: 30 साल बाद अपने घर वापस लौटा व्यक्ति, गांव वालों ने मनाया जश्न, खुशी से छलक पड़े परिजनों के आँसू…

Mahipal Rajwar Almora News: Husband returns after 30 years in Syalde Deghat Almora, wife Meena uttarakhand viral breaking news today: इंतजार वो शब्द है , जो बोलने और सुनने में बेहद सरल लगता है ,लेकिन उतना ही मुश्किल होता है किसी का दिन रात इंतजार करना। जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है वैसे-वैसे लोगों का धैर्य और विश्वास दोनो कहीं ना कहीं डगमगाने लगता है। लेकिन इसी बीच अल्मोड़ा जिले की रहने वाली मीना राजवार ने यह साबित कर दिखाया है की प्रेम और धैर्य के अटूट विश्वास के बलबूते पर एक ना एक दिन इसका परिणाम अवश्य मिलता है। मीना का अटूट विश्वास और 30 वर्षों का लम्बा इंतजार ही है ,जिसने आज उन्हे एक बार फिर से अपने पति महिपाल राजवार से वापिस मिलवाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल घूमने आया पर्यटक, स्कूटी डाली खाई में खुद हुआ दिल्ली फरार…

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे गुगुती कलानी ( चेक केलानी) के निवासी महिपाल राजवार वर्ष 1995 में 24 वर्ष की आयु में अपने गांव से लापता हो गए थे। इस दौरान उनकी बेटी केवल 3 महीने की थी, जिसके कारण उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन उनकी पत्नी मीना राजवार ने हार नहीं मानी।

मीना ने किया 30 साल तक पति का इंतजार (Mahipal Rajwar Almora News: Husband returns after 30 years) 

मीना समेत उनके परिजन महिपाल का इंतजार करते रहे , लेकिन लोग उन्हें समझाते रहे कि अब महिपाल दुनिया में नहीं रहे हैं। मगर मीना ने खुद के सिवाय किसी पर भरोसा नहीं किया और करीब 30 साल तक अपने पति के घर लौटने की राह देखती रही। पति का इंतजार करते-करते उनकी नन्ही सी बेटी तक बड़ी हो गई जिसे मीना ने अकेले पाल पोसकर बड़ा किया। इतना ही नहीं बल्कि उसे शिक्षित कर उसकी शादी तक संपन्न करा दी, मगर वो खुद पति के घर आने की राह देखती रही।

फेसबुक पर पोस्ट किये वीडियो पर आया कमेंट ( Almora Mahipal Rajwar viral news today) 

नियति का खेल देखिए एक महिला द्वारा जब फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो पर एक बाबा जी का कमेंट आया जिससे इस खोज की शुरुआत हुई। लंबी जांच और बातचीत के बाद यह पुष्टि हुई की यह बाबा कोई और नहीं बल्कि महिपाल ही थे। महिपाल गुजरात और नासिक के क्षेत्र में एक महंत का जीवन व्यतीत कर रहे थे। हालांकि 27 मार्च 2026 को उनके जीवन में वह ऐतिहासिक दिन फिर से वापस आया जब वह अपने परिवार के पास वापस लौटे।

बेटे की राह देखते देखते मां पहुँची 100 वर्ष से अधिक आयु मे 

 बेटे के घर लौटने की राह मे उनकी मां की आयु करीब 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है जो अपने अंतिम समय में पहुंच गई है आखिरकार उनकी प्रार्थना भगवान ने स्वीकार की। 30 मार्च को महिपाल जब अपने पैतृक गांव पहुंचे तो गांव के लोग खुशी से झूम उठे। वही महिपाल की पत्नी मीना और उनके परिजनों के खुशी से आंसू छलक पड़े। बताते चले मीना का संघर्ष ,आस्था और प्रेम ही था जो महिपाल को वापस उनके पास खींच लाया। मीना का 30 सालों का तप आखिरकार सफल रहा जिसने उन्हें उनके बिछड़े हुए पति से मिला दिया।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं ( almora viral news today)

सोशल मीडिया पर मीना और महिपाल के पुनर्मिलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि आखिर महिपाल को 30 साल बाद अपने घर परिवार की याद आ ही गई। इस बीच वह कहां रहे? क्यों वापस नहीं आए यह सब प्रश्न उन पर उठ रहे हैं। वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन मीना के अटूट विश्वास और लम्बे इंतजार की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top