Connect with us
Marriage news today: during Jaimala in wedding venue, lover fired a shot, bride seriously injured baliya up uttar pradesh viral update
Image : social media ( Marriage news today)

Home / Highlights / Marriage news today: मंडप पर हो रही थी जयमाला, आशिक ने चला दी गोली, दुल्हन गंभीर

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Marriage news today: मंडप पर हो रही थी जयमाला, आशिक ने चला दी गोली, दुल्हन गंभीर

1 min read

Marriage news today: स्टेज पर चल रही थी जयमाला, तभी सिरफिरे युवक ने दुल्हन को मारी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..

Marriage news today: during Jaimala in wedding venue, lover fired a shot, bride seriously injured baliya up uttar pradesh viral update: शादी में जयमाला की तैयारी चल रही थी, स्टेज सजा हुआ था, मेहमान तालियों और खुशी के बीच उस खास पल का इंतजार कर रहे थे… तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी और दुल्हन को स्टेज पर ही गोली मार दी गई। देखते ही देखते पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया, चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी बड़ी वारदात सबके सामने कैसे हो गई।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत, GUNJAN DANGWAL ACCIDENT

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलाह टोली की रहने वाली आरती की बीते मंगलवार को शादी होनी थी। जिसके चलते आरती की बारात यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर गांव से पहुची थी। आरती दुल्हन की तरह सजी हुई थी इतना ही नहीं बल्कि विवाह में शामिल होने के लिए सारे रिश्तेदार भी एकत्रित थे। तभी जैसे ही पूजा होने के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर पहुंचकर एक दूसरे को जयमाला पहनाने की रस्म करने लगे तो रात के करीब 10:30 अचानक एक पड़ोसी युवक ने आकर आरती पर गोली चला दी। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया इससे पहले कोई को समझ पाता आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर दुल्हन घायल हो गई जिसे अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर किया। इतना ही नही बल्कि इस घटना के बाद बारात बिना विवाह के बक्सर से बलिया लौट गई।

स्टेज पर पहुँचकर प्रेमी ने मारी गोली

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दीनबंधु आरती का पहले से जानने वाला था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जाँच पड़ताल मे पता चला है कि युवक पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top