Connect with us
Marriage news today kausambi city Uttar Pradesh
Image : सांकेतिक फोटो ( Marriage News Today)

Home / Highlights / Marriage News Today: फौजी की दुल्हन प्रेमी संग फरार 20 लाख का लगा चूना

Highlights उत्तर प्रदेश

Marriage News Today: फौजी की दुल्हन प्रेमी संग फरार 20 लाख का लगा चूना

1 min read

Marriage News Today: फौजी की नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे का सांवला रंग नहीं था पसन्द, 20 लाख रुपये का लगा गई चूना..

Marriage news today kausambi city Uttar Pradesh: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर नई नवेली दुल्हन अपनी सुहागरात से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं बल्कि भगोड़ी दुल्हन घर में रखे लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गई।

यह भी पढ़े :Bride missing after marriage: शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी बीते 8 फरवरी को मंझनपुर के रहने वाले युवक के साथ बड़ी धूम धाम से हुई थी। दरअसल दूल्हा भारतीय थल सेना में तैनात है , जिसका रंग सांवला है। बताया जा रहा है की दुल्हन को दूल्हे का सांवला रंग पसंद नहीं था जिसके कारण उसने पहले भी आपत्ति जताई थी लेकिन परिजनों ने इसे मामूली बात समझकर टाल दिया।

20 लाख रुपये के जेवर और कैश लेकर दुल्हन फरार

शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन हंसी-खुशी विदा होकर अपने ससुराल पहुंची जहां पर उसके दिमाग में नई चाल चलने लगी। आधी रात को जब ससुराल वाले कमरे में सो रहे थे तभी दुल्हन घर में रखें 5 लाख रुपए और करीब 15 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है की दुल्हन पहले से ही निकेश कुमार नाम के युवक के संपर्क में थी। जब सुबह घर वालों की आंखों खुली तो उन्होंने देखा कि दुल्हन घर से गायब थी और तिजोरी भी खाली पड़ी हुई थी। दुल्हन के फौजी पति ने पुलिस प्रशासन के पास निकेश कुमार के खिलाफ अपनी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन की टीम नव विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top