Connect with us
Nainital cylinder news today: Pickup loaded with comercial cylinders caught in Mangoli, driver absconding latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital cylinder news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital cylinder news today: नैनीताल मंगोली में सिलेंडर से लदी पिकअप पकड़ी चालक फरार

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital cylinder news today: नैनीताल मंगोली में सिलेंडर से लदी पिकअप पकड़ी चालक फरार

1 min read

Nainital cylinder news today  : मंगोली में कमर्शियल सिलेंडर से लदा पिकअप वाहन पकड़ा गया, चालक फरार

Nainital cylinder news today: Pickup loaded with comercial cylinders caught in Mangoli, driver absconding latest news today : उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच अवैध तरीके से सिलेंडरों को बेचने की खबरें भी सामने आने लगी है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है, जहां पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों से भरे एक पिकअप को पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़ा गया है। हैरानी की बात तो यह है कि वाहन से 25 व्यवसायिक सिलेंडर बरामद किए गए हैं, लेकिन चालक के पास इसके वैध दस्तावेज नही पाए गए।

यह भी पढ़े :Gas cylinder breaking news: घर में हैं PNG पाइप लाइन तो सरेंडर करना होगा गैस सिलेंडर

बता दें नैनीताल जिले के मंगोली क्षेत्र में बीते सोमवार की रात करीब 8:00 बजे पुलिस प्रशासन ने चैकिंग के दौरान uk04CC1896 नंबर की पिकअप को रोका। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने वाहन से 25 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए लेकिन चालक के पास इसके वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। तभी पिकअप चालक इस दौरान पुलिस प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया, इसके बाद पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए। सूचना के बाद बीते मंगलवार को कोतवाली पुलिस और खाद्य पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने पिकअप को सीज करते हुए 25 गैस सिलेंडर खाद्य पूर्ति विभाग को सौंप दिए। हालांकि चालक के परिजन जितेंद्र ने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि काशीपुर से सिलेंडरों का गेट पास शाम 4:00 बजे जारी हुआ था। यह सिलेंडर नैनीताल के स्कूलों और होटल में आपूर्ति के लिए भेजे गए थे ऐसे में पुलिस की कार्रवाई भी संदेह के घेरे में आ गई है।

नेहा इंडेन गैस एजेंसी कि पिकअप ( Nainital news today)

इस पूरे मामले में एक और पहलू सामने निकल कर आया है ,जिसमें जिला प्रशासन की ओर से रात 9:00 बजे SOP जारी की गई थी, जबकि उससे पहले भी सिलेंडरों की सप्लाई के लिए वाहन रवाना हो गया था। बताया जा रहा है पिकअप नेहा इंडेन गैस एजेंसी की है जो पहले भी ऐसे मामले में पकड़ी जा चुकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top