Connect with us
Nainital news today: 16-year-old minor gives birth to a child, case filed against neighbor halduchuar lalkuan today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: नैनीताल 16 साल की नाबालिग ने जन्मा बच्चा पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Nainital news today: नैनीताल 16 साल की नाबालिग ने जन्मा बच्चा पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज

1 min read

Nainital news today: 16 साल की नाबालिक ने बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर पहुंची थी अस्पताल

Nainital news today: 16-year-old minor gives birth to a child, case filed against neighbor halduchuar lalkuan today uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक 16 वर्षीय किशोरी ने पेट दर्द होने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों के होश उड़ गए तथा उन्होंने पड़ोस में रहने वाले नाबालिक किशोर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :Tilak raj behar MLA Kichha: किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ बोले जूते से पिटवाऊंगा अधिकारियों को

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में एक 16 वर्षीय किशोरी तेज पेट दर्द होने पर अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने किशोरी की जांच की तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है और उसने कुछ ही देर बाद एक बच्चे को जन्म दे दिया। किशोरी को माँ बनता देख उसके परिजनों के होश उड़ गए। जैसे ही यह मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Champawat roadways accident: टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त चालक बेनीराम की गई जिंदगी

किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी भी नाबालिक ( nainital news today)

शुरुआती जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिक किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिक हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी की मां का पहले ही निधन हो चुका है पारिवारिक स्थिति और बदनामी के डर से किशोरी ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी।पेट दर्द होने के बाद मामले का पूरा खुलासा हुआ। बताया जा रहा है की नाबालिक का पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ संपर्क था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top