Connect with us
Uttarakhand LPG price hike today: Domestic gas cylinder prices rise again, LPG cylinder price today.
Image : सांकेतिक फोटो ( LPG cylinder price today)

Home / Highlights / LPG price hike today: फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, लगा महंगाई का तगड़ा झटका

Highlights देवभूमि दर्शन

LPG price hike today: फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, लगा महंगाई का तगड़ा झटका

1 min read

LPG cylinder price today: रसोई गैस 29 रुपए हुई महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपए का मिलेगा LPG सिलेंडर

Uttarakhand LPG price hike today: Domestic gas cylinder prices rise again, LPG cylinder price today breaking news live: रसोई गैस ने एक बार फिर से रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जी हां दरअसल घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 29 रुपए महंगा हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज 7 जून से लागू होंगी जिसका असर जनता पर पड़ता हुआ दिखाई देगा। बताते चलें पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार रसोई गैस में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: नैनीताल में जादू दिखाकर छाया ये बच्चा आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

बता दें रसोई गैस की कीमतों में आज रविवार से एक बार फिर से उछाल देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस 29 रुपए महंगी कर दी गई है ,जिसके कारण दिल्ली में अब 942 का घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। सरकार और तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह ईरान संकट महंगे कच्चे तेल और बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों को बताया है जिसका असर पेट्रोल डीजल और सीएनजी पर भी दिख रहा है।

LPG गैस हुई महंगी

7 जून से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 होने वाली है। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी ,जबकि वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आने और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें भी बढी थी।

यह भी पढ़े :Rahul Jaggi uttarakhand martyr: NSG में तैनात गढ़वाल राइफल्स का कमांडो राहुल जग्गी शहीद

इसी महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी हुआ था महंगा

जून की शुरुआत में ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ था। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा होकर अब 3113.50 रुपए का हो गया है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपए बढ़कर 3255.50 रुपए तक पहुंच गई है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top