Connect with us
Ujjwala Yojana gas cylinders: Gas crisis india modi govt reduces subsidized cylinders 9 to 4 under Ujjwala scheme 2.0
Image : सांकेतिक फोटो ( Ujjwala Yojana gas cylinders)

Home / Highlights / Ujjwala yojana gas cylinder: उज्ज्वला योजना पर भारी पड़ा गैस संकट सरकार ने घटाएं सब्सिडी वाले सिलेंडर

Highlights देवभूमि दर्शन

Ujjwala yojana gas cylinder: उज्ज्वला योजना पर भारी पड़ा गैस संकट सरकार ने घटाएं सब्सिडी वाले सिलेंडर

1 min read

Ujjwala Yojana gas cylinders: उज्जवला लाभार्थियों को झटका, सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडर 9 से घटाकर चार किए..

Ujjwala Yojana gas cylinders: Gas crisis india modi govt reduces subsidized cylinders 9 to 4 under Ujjwala scheme 2.0 LPG crisis news today uttarakhand live: केंद्र सरकार ने खाना पकाने वाली गैस की बढ़ती कीमतों और सब्सिडी पर होने वाले ज्यादा खर्च को देखते हुए उज्ज्वला योजना का लाभ ले रहे लोगों को बड़ा झटका दिया है। जी हां दरअसल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सालाना मिलने वाली सब्सिडी गैस सिलेंडरों की संख्या अब 9 से घटाकर 4 कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह बदलाव परिवारों द्वारा औसतन इस्तेमाल की जाने वाली गैस की मात्रा को ध्यान में रखकर किया गया है।

यह भी पढ़े :Umesh Kumar khanpur MLA: खानपुर विधायक उमेश कुमार से 4.5 लाख की कथित ठगी

बता दें मई 2016 में शुरू की गई उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को शुरू में हर साल 14.2 किलोग्राम वाले 12 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर मिलते थे। पिछले साल इस कोटे को घटाकर 9 सिलेंडर कर दिया गया था और अब इसे और कम करते हुए 4 कर दिया गया है। बताते चले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की नई संख्या मोटे तौर पर उज्ज्वला लाभार्थियों द्वारा सालाना इस्तेमाल की जाने वाली गैस की औसत मात्रा के अनुरूप है।

LPG की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण घटी उज्जवला गैस की सब्सिडी ( India Ujjwala Yojana) 

बताते चले खाना पकाने के लिए ईंधन को बढ़ावा देने और आम लोगों तक पहुंच के लिए सरकार ने मई 2022 में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी शुरू की थी। यह सब्सिडी हर बार सिलेंडर रिफिल करवाने पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती थी। अक्टूबर 2023 में इन सब्सिडी को बढ़ाकर ₹300 प्रति सिलेंडर कर दिया गया और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों के लिए उसी अनुपात में लाभ दिया गया। सब्सिडी वाले कोट में यह कटौती ऐसे समय में की गई है जब LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही है।

यह है नया नियम

बताते चले लाभार्थियों को साल के पहले चार सिलेंडरों पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती रहेगी जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को पहले चार सिलेंडरों के लिए 642 प्रति सिलेंडर यानी दिल्ली की वर्तमान 942 रुपए की कीमत के आधार पर भुगतान करना होगा। जैसे ही कोई पांचवा या उससे अधिक सिलेंडर बुक करेगा तो उसे बिना किसी सब्सिडी के पूरी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून पालिटेक्निक में बवाल पुलिस दरोगा ने शिक्षकों को मारे लात घूसे

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बढ़ रहे गैस के दाम

बताते चलें एक सिलेंडर की सप्लाई लागत करीब 1,600 रुपये है, जबकि लाभार्थी को करीब 1,000 रुपये तक की कुल मदद मिल जाती है। 7 जून को सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी रोज के हिसाब से केवल 1 रुपये के आसपास है सरकार का कहना है यदि 5 लोगों का परिवार है, तो यह खर्च करीब 20 पैसे प्रति व्यक्ति रोजाना बैठता है। लेकिन मिडिल ईस्ट में हुई घटनाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस के दाम बढ़े हैं, फिर भी भारत में घरेलू गैस की कीमतें दुनिया के कई देशों से कम मानी जा रही हैं।

Continue Reading

More in Highlights

To Top