UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh accident today: मुनस्यारी मिलम रोड खाई में गिरी गाड़ी 2 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh accident today: Munsiyari road accident today Pithoragarh accident news today munsiyari pickup accident today मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप; 2 लोगों की मौत
Pithoragarh accident today: pickup fell into ditch munsiyari milam road 2 died Pithoragarh breaking news Uttarakhand samachar: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां मल्ला जोहार क्षेत्र में मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर बीते रविवार देर शाम को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि जहां वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मौके पर दो लोगों की मौत की हो गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में फिर कहर बरपाएगा मौसम बारिश आंधी तूफान का अलर्ट
हादसे के बाद शुरू हुआ राहत एवं बचाव अभियान (munsiyari Road Accident Rescue Operation)
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार यह हादसा धापा-मिलम सड़क पर रड़गाड़ी रुपसियाबगड़ के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लास्पा क्षेत्र में सामान पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान वाहन चालक ने रास्ते में कुछ लोगों को भी लिफ्ट दी थी। शाम करीब पांच बजे के आसपास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते हुए गोरी नदी के किनारे जा पहुंचा। घटना की सूचना सबसे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को मिली, जिसके बाद जवान तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य राहत एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया। मुनस्यारी से एंबुलेंस और प्रशासनिक टीमों को मौके पर भेजा गया है।
दुर्गम क्षेत्र होने से बढ़ी मुश्किलें (Pithoragarh road accident today Remote Mountain Area)
दुर्घटना जिस स्थान पर हुई है, वह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और नेटवर्क विहीन माना जाता है। यही वजह है कि हादसे के कई घंटों बाद भी घटनास्थल से स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी मौके तक पहुंचना और राहत कार्य संचालित करना चुनौतीपूर्ण बना रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में गोरी नदी के किनारे पड़ा दिखाई दे रहा है।
लास्पा से लौटते समय हुआ हादसा (munsiyari Pickup Vehicle Crash)
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन कुंदन पांगती का बताया जा रहा है। वाहन में चालक समेत कुछ अन्य लोग सवार थे। जानकारी मिली है कि लास्पा से लौटते समय दो लोगों ने वाहन में सफर किया, जबकि रास्ते में एक अन्य व्यक्ति ने भी लिफ्ट ली थी।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी को मिली पहली महिला SDM मोनिका आर्या ने संभाला कार्यभार
अंधेरा और खड़ी ढलान बनी चुनौती (Pithoragarh news today Mountain Rescue Challenges)
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक पहाड़ी ढलानों के बीच स्थित है। खाई इतनी गहरी है कि राहत दलों को नीचे उतरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान की गति भी प्रभावित हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्कोट से एसडीआरएफ की टीम को भी रवाना किया गया है। हादसे में 30 वर्षीय मनेन्द्र राम निवासी धारचूला और 28 वर्षीय प्रकाश मूल निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक जगत मेहता निवासी तेजम की समय रहते वाहन से छिटकने के कारण बाल-बाल जान बच गई।
8 घंटे चला रेस्क्यू (Pithoragarh breaking news Official Confirmation Pending)
आईटीबीपी, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से लगातार 8 घंटे राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मृतकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद सोमवार सुबह उन्हें वाहन से मुनस्यारी भिजवाया, जहां से पंचनामा भरकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे मुनस्यारी और जोहार घाटी क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
