Connect with us
Pithoragarh bike Accident SSB: jawan soldier himanshu kumar died in bike Accident gangolihat road today.
फोटो सोशल मीडिया himanshu Pithoragarh bike Accident SSB

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh bike Accident SSB Jawan गंगोलीहाट बाइक हादसे में SSB जवान का निधन

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh bike Accident SSB Jawan गंगोलीहाट बाइक हादसे में SSB जवान का निधन

1 min read

Pithoragarh bike Accident SSB: jawan soldier himanshu kumar died in bike Accident gangolihat road today: छुट्टियों पर घर आया था, पिथौरागढ़ से जा रहा था अपने गांव, महज 27 वर्ष की उम्र में चली गई जिंदगी

Pithoragarh bike Accident SSB: jawan soldier himanshu kumar died in bike Accident gangolihat road today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां गंगोलीहाट क्षेत्र में हुए भीषण बाइक हादसे में एस‌एसबी जवान का असामयिक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

11वीं बटालियन धारचूला में थी तैनाती SSB jawan himanshu gangolihat bike Accident today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के चौड़ाधूरोली गांव निवासी 27 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र पुष्कर राम सीमा सशस्त्र बल एस‌एसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात थे। इन दिनों वह छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को वह पिथौरागढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम जैसे ही उनकी बाइक गंगोलीहाट डुनी सड़क पर पहुंची तो गांव से करीब एक किलोमीटर पहले डुनी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा ग‌ई जिससे हिमांशु छिटककर गहरी खाई में समा गए जबकि उनकी बाइक सड़क पर ही रह गई।

Pithoragarh road Accident today Pithoragarh accident news today Pithoragarh bike Accident today

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय घाट के पास उन्होंने दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि खाई में गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- Ranikhet news today: रानीखेत जंगल में मिला युवक का शव कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में था कार्यरत

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top