Connect with us
Haldwani dog news today: fine of Rs 5000 for keeping banned dogs nainital Uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani dog news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani dog news today: हल्द्वानी प्रतिबंधित कुत्ते पालने पर 5000 का जुर्माना

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani dog news today: हल्द्वानी प्रतिबंधित कुत्ते पालने पर 5000 का जुर्माना

1 min read

Haldwani dog news today: प्रतिबंधित कुत्ते पालने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना

Haldwani dog news today: fine of Rs 5000 for keeping banned dogs nainital Uttarakhand breaking: प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अलग अलग नस्ल के कुत्तों ने अपना आतंक मचा रखा है। इतना ही नहीं बल्कि खूंखार नस्ल के कुत्ते अभी तक कई लोगों को अपने हमले से घायल कर चुके हैं ,जिसके चलते नगर निगम द्वारा इन कुत्तों को पालने वालों के लिए सख्त रूख अपनाया जा रहा है। इसी बीच नैनीताल जिले में खूंखार नस्ल के कुत्तों को खुला छोड़ना अपराध माना जाएगा, जिसके तहत संबंधित मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :Dehradun dog news today: देहरादून पालतू कुत्ते को बेघर किया तो लगेगा 20,000 का जुर्माना

बता दें वर्ष 2024 के बाद से प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने पर ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। जिस पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कुत्तों को खुला छोड़ना अपराध की श्रेणी में तो रखा ही जाएगा लेकिन इसके साथ ही मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर उच्चतम कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने पर ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही कुत्ते के काटने की घटना पंजीकरण न करने या समय पर वैक्सीनेशन न करने की स्थिति में भी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले शहर में पालतू और लावारिस कुत्ते दोनों लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले पॉलिशीट क्षेत्र में एक पिटबुल द्वारा युवक को गंभीर रूप से घायल किया गया था।

इन नस्लों पर विशेष निगरानी

पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवाइलर, प्रेसा कैनारियो, केन कोर्सो, वुल्फडॉग सहित कई अन्य नस्लों को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। नगर निगम के 60 वार्डों में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। अभियान के दौरान बिना पंजीकरण पाए जाने पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top