Connect with us
Pithoragarh News Live: Indian Army Jawan Anil Singh Oli from Uttarakhand Passes Away, Receives Military Honours
Image : social media ( Pithoragarh News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड जवान अनिल सिंह ओली का अरुणाचल में निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand: उत्तराखंड जवान अनिल सिंह ओली का अरुणाचल में निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

1 min read

Pithoragarh News live: अरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के जवान अनिल सिंह ओली का आकस्मिक निधन  , नम आँखों से दी विदाई

Pithoragarh News Live: Indian Army Jawan Anil Singh Oli from Uttarakhand Passes Away, Receives Military Honours: उत्तराखंड के लिए अरुणाचल प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर पिथौरागढ़ जिले के अनिल सिंह ओली का मां भारती की सेवा करते हुए आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसके कारण उन्होंने बीते 7 जुलाई को अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: टिहरी में बारिश का कहर, मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार टूटी; विद्यालय भवन पर खतरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के उद्ययूनी रूईना भडकटिया निवासी 36 वर्षीय अनिल सिंह ओली भारतीय सेना में तैनात थे। अनिल सिंह की तैनाती इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में थी। हालांकि बीते 10 दिनों से नायक अनिल सिंह हृदय संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे जिनका उपचार कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था। बीते 7 जुलाई को अनिल सिंह ने कमांड हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया (pithoragarh news today)

बताते चलें बीते दिन नायक अनिल सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। बताया जा रहा है अनिल सिंह अपने पीछे 32 वर्षीय पत्नी, दो मासूम बच्चों (7 व 4 वर्ष) समेत माता भाई तथा पूरे परिवार को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़े :बैतडी: पं. गणेश प्रसाद पंत का 27 वर्षों का मिशन, दलित बस्तियों तक पहुंचा रहे वैदिक संस्कार

सैन्य परंपराओं वाला है अनिल सिंह का परिवार ( pithoragarh news live)

जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह का परिवार पीढ़ियों से देश सेवा की परंपरा निभा रहा है। अनिल सिंह के पिता 4 कुमाऊं रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक थे, जबकि अनिल सिंह के चाचा असम राइफल से रिटायर्ड हुए हैं वहीं उनके भाई हवलदार दीवान सिंह वर्तमान में 12 कुमाऊँ रेजीमेंट में देश की सेवा कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top