Highlights देवभूमि दर्शन
Raghav Chadha BJP Joining News: राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, 8 सांसदों संग BJP में एंट्री
1 min read
Raghav Chaddha BJP joining news: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा भाजपा में शामिल; 8 सांसदों के साथ विलय का दावा Raghav Chadha BJP Joining News
AAP Raghav Chadha BJP Joining News :देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इस कदम को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राघव चड्ढा ने दावा किया है कि वह अकेले नहीं जा रहे, बल्कि उनके साथ कुल 8 सांसद भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें Narendra Modi के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
यह भी पढ़े :Raghav Chadda News: AAP ने राघव चड्ढा को हटाया, अशोक मित्तल होंगे नए उप नेता..
(Raghav Chadha BJP Joining News)
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में अब बड़ी टूट हो चुकी है और राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए भाजपा में विलय का फैसला कर चुके हैं। इस दौरान उनके साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सचिवालय को इस संबंध में हस्ताक्षरित पत्र और आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए गए हैं।
(AAP Rajya Sabha Split)
राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक सदस्य उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी ने भी इस फैसले का समर्थन किया है और उनके हस्ताक्षर भी पत्र में शामिल हैं।
यह भी पढ़े :Atal pension Yojana: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, मिल सकती है ₹10 हजार महीना पेंशन
(Political Breaking News India)
पिछले कुछ महीनों से राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इससे पहले उन्हें AAP ने राज्यसभा में उपनेता पद से भी हटा दिया था, जिसके बाद पार्टी में अंदरूनी मतभेद की खबरें तेज हो गई थीं। अब उनके भाजपा में शामिल होने के ऐलान ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।
यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति, खासकर राज्यसभा की रणनीति पर बड़ा असर डाल सकता है। सभी की नजर अब इस पर टिकी है कि AAP और भाजपा की ओर से आगे क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
