UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Ramnagar bike accident today: रामनगर छोई में भीषण बाइक हादसा 22 वर्षीय युवकों की गई जिंदगी
1 min read
Ramnagar bike accident today: 22-year-old youths Roshan and Jasdeep died in chhoi haldwani road nainital: हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम
Ramnagar bike accident today: 22-year-old youths Roshan and Jasdeep died in chhoi haldwani road nainital: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। काशीपुर के रहने वाले दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसे लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील क्षेत्र के कुंडेश्वरी क्षेत्र के खरमासा गांव निवासी 22 वर्षीय रोशन और जसनदीप सिंह काशीपुर के एक निजी स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत थे। दोनों किसी जरूरी काम से हल्द्वानी गए थे और मंगलवार दोपहर बाद वापस लौट रहे थे।
अचानक मारी टक्कर, संभलने का मौका नहीं
बताया गया है कि रामनगर से करीब चार-पांच किलोमीटर पहले छोई गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में एक टेंपो भी आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक दोनों युवक सड़क पर ही तड़पते रहे। राहगीरों ने तत्काल उन्हें उठाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल कॉल से हुई पहचान
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभ में शवों की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन मोबाइल फोन पर आई कॉल के आधार पर उनकी शिनाख्त रोशन और जसनदीप के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
अस्पताल में मचा कोहराम
घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार अस्पताल पहुंच गए। वहां का दृश्य बेहद मार्मिक था—परिजन बेसुध होकर रोते नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन यह दर्द ऐसा था जिसे शब्दों में बांध पाना मुश्किल था। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि किसी तेज रफ्तार वैन ने यह हादसा किया और मौके से फरार हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके।
यह भी पढ़ें- Haldwani News Today: हल्द्वानी केमू बस के भीतर कंडक्टर का शव बरामद, मुंह से बह रहा था खून
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
