UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Rishikesh car accident: ऋषिकेश खड़े ट्रक से भिड़ी कार, 4 लोगों की मौके पर ही गई जिंदगी
1 min read
Rishikesh car accident : मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगो ने तोड़ा दम, सड़क पर पड़े थे माँस के टुकड़े…
Rishikesh car accident 4 died in haridwar road Mansa Devi mandir railway crossing uttarakhand news today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का कहर लगातार जारी है ,जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जिंदगी गवा चुके है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रहे हैं,जहां पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस भयावह हादसे मे 4 लोगो की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Police car accident baghpat: हिंडन नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, ड्यूटी से लौट रहे 2 जवान शहीद
Rishikesh road accident news: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड के निवासी 30 वर्षीय धीरज जायसवाल पुत्र दीनबंधु जायसवाल अपने अन्य साथियों के साथ बीते मंगलवार की रात के 10:30 बजे SUV कार संख्या (XUV 500 (UK 07 FS 5587) मे सवार होकर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह एक के बाद एक कार को ओवरटेक करने लगी। इस बीच जैसे ही उनकी कार ऋषिकेश–हरिद्वार हाईवे पर मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक पर पहुंची तो अचानक सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर मे कार चालक ने कार को बाई ओर मोडा जिससे कार अनियंत्रित हो गई। इतना ही नहीं बल्कि अनियंत्रित कार घने कोहरे के कारण सामने कुछ स्पष्ट नहीं देख पाई जिससे वो सीधा खड़े ट्रक (HR 58 A 9751) के नीचे जा घुसी।
हादसे मे 4 की मौत ( rishikesh accident news today)
हादसा इतना भयावह था कि इसमें कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार ट्रक के नीचे ही फंसी रह गई। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने वाहन को क्रेन से काटकर अलग किया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि रेस्क्यू से पहले ही चारों लोग दम तोड़ चुके थे। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमे हादसे का शिकार हुए लोगो के मांस के टुकडे सड़क पर बिखरे हुए थे। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने हादसे की जानकारी कार के स्वामी सोनू कुमार को फोन पर देनी चाहि लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
4 मृतकों की पहचान
० धीरज जायसवाल (30) पुत्र- दीनबंधु जायसवाल
निवासी चंद्रेश्वर नगर, दुर्गा मंदिर रोड, ऋषिकेश
०हरिओम (22) पुत्र- अरविंद कुमार
निवासी- हनुमान मंदिर, गुमानीवाला, ऋषिकेश
०करण प्रसाद उम्र 23 वर्ष पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लकड़घाट ब्लॉक सी विस्थापित कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून
०सत्यम कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र मंगल सिंह, निवासी गुज्जर बस्ती गली नंबर 6 घूमने वाला श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून
