Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर

पहाड़ी रोड से गहरी खाई में गिरी कार पति पत्नी दोनों की मौत ,बिखर गया पूरा बसाया हुआ परिवार

राज्य में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी कुमाऊं मंडल तो कभी गढ़वाल मंडल, बस हादसों की सिलसिला जारी है। राज्य में हर रोज हो रही ये दुर्घटनाएं अब तक न जाने कितने मासूम लोगों की जान ले चुकी है। ऐसी ही एक दर्दनाक दुर्घटना कल देर रात को बागेश्वर में हुई। जहां एक आल्टो कार के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुई इस दुर्घटना में मौत का शिकार हुए दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आज पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अभी तक हादसे का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है।  स्थानीय लोगो को भी घटनास्थल के बारे में दिन आज सुबह ही पता चल पाया




प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को किसी ने पुलिस को फोन कर बताया कि एक आल्टो कार (संख्या यूके—02/7199) रीमा मार्ग पर चिड़ग गधेरे (बरसाती नाला) के निकट खाई में जा गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम समय गंवाए बिना दुर्घटनास्थल पर पहुंची और कार में सवार दोनों लोगों को खाई से निकाला। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रात को ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुंचाया। जहां आज शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मृतकों के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान दुगुनाकुरी तहसील के सनेती के रेखोली ग्राम निवासी 32 वर्षीय गुलाब सिंह व उनकी पत्नी 28 वर्षीय रेखा देवी के रूप में की गई। दोनों पति पत्नी के इस दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, अब उनका पूरा परिवार ही बिखर चूका है।




More in उत्तराखण्ड

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top