UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
Rudraprayag car Accident today: रूद्रप्रयाग गहरी खाई में गिरी कार 3 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
Rudraprayag Car Accident News | 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत
Rudraprayag car Accident today: fell into ditch on bheeri oring road 3 youth died on the spot Uttarakhand Road Accident | Deep Gorge Crash | SDRF Rescue Operation उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद दुखद खबर आज राज्य के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी सन्नाटा पसर गया है।
Rudraprayag accident news today Breaking News Uttarakhand | Midnight Accident | Car Fell Into Gorge
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात करीब 11:54 बजे उस समय घटित हुआ जब वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे लगभग 250 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Rudraprayag road Accident today SDRF Rescue Update | Emergency Response | Disaster Management Uttarakhand
सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्त्यमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम परिस्थितियों के बीच राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। गहरी खाई और अंधेरे के बावजूद टीम ने साहस दिखाते हुए शवों को बाहर निकालने का कठिन अभियान शुरू किया।
Rudraprayag car Accident today Victim Details | Fatal Accident Report | Local News Uttarakhand
दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) निवासी सुरसाल और अंशुल (28) निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। तीनों युवक एक साथ यात्रा कर रहे थे, लेकिन यह सफर उनके लिए अंतिम साबित हुआ।
Rudraprayag breaking news today Rescue Operation News | Police Action | Ongoing Recovery Work
अब तक SDRF टीम एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में सफल रही है, जबकि अन्य शवों को निकालने का कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर पूरे अभियान को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Karnataka car accident almora: कर्नाटक कार हादसे में रानीखेत के युवक की मौत गया था HM करने
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
