UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Rudraprayag news today: सितारगंज से बाबा केदार के दर पहुंची युवती पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी
1 min read
Rudraprayag news today: केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण युवती की गई जिंदगी..
Rudraprayag news today: minakshi rautela of sitarganj udham Singh Nagar died boulder fell in kedarnath yatra 2026 uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई युवती की पत्थर की चपेट में आने से ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चले केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसे ही अन्य हादसे घटित हो चुके हैं जिनमें दो युवकों ने दम तोड़ा।
यह भी पढ़े :Almora ranikhet news live: अल्मोड़ा नदी में डूबने से चली गई दो युवकों की जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज सुरेंद्रनगर नंबर 5 शक्तिफार्म निवासी 25 वर्षीय मीनाक्षी रौतेला पुत्री शिवराज सिंह रौतेला केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुँची थी। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वो वापिस घर के लिए लौट रही थी। तभी इस दौरान जैसे ही मीनाक्षी पैदल यात्रा मार्ग पर पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में आकर मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news today: टिहरी प्रेमिका ने युवक को मिलने बुलाया परिजनों ने कर दी हत्या
पत्थर की चपेट में आने से मीनाक्षी की मौत ( Rudraprayag news today) udham singh nagar news)
मीनाक्षी को घायल होता देख आसपास के लोगों ने राहत दल को सूचना दी, जिन्होंने मिलकर मीनाक्षी को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
