ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora ranikhet news live: अल्मोड़ा नदी में डूबने से चली गई दो युवकों की जिंदगी
1 min read
Ranikhet Almora news today : नदी में नहाने के दौरान हादसा, दो युवको की गई जिंदगी…. Tarikhet latest news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर दो युवक नदी में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं जिसके चलते उनकी जिंदगी चली गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नदी के बीच में नहाने के लिए उतरे थे इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनो नदी में डूब गए जिसकी जानकारी मृतक युवक के दो अन्य साथियों ने पुलिस प्रशासन को दी है। इस घटना के बाद से मृतक युवकों के परिजनों को गहरा सदमा लगा है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक पढ़ाई में काफी अच्छे थे जिनकी मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :अल्मोड़ा: नदी में नहाने गए पति-पत्नी की नदी में डूबने से मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के ताडीखेत ब्लॉक के घिंघारी के निवासी 18 वर्षीय योगेश बोहरा पुत्र बालम सिंह व 18 वर्षीय करन सिंह पुत्र ठाकुर सिंह अपने दो अन्य दोस्तों अमन सिंह और शुभम बोरा के साथ बीते शुक्रवार को काकडीघाट घूमने के लिए गए थे। इस दौरान योगेश बोरा और करन सिंह दोपहर के समय सिरौता नदी मे नहाने के लिए उतर गए। इतना ही नहीं बल्कि नहाते समय दोनों छात्र नदी के बीच में चले गए और नदी गहरी होने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया जिसकी वजह से वो डूबने लगे जिस पर युवक के अन्य साथी अमन और शुभम ने दोनों को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। तभी शोर सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए जहां पर उन्होंने दोनो युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी गहरी होने के कारण वो इस प्रयास में असफल रहे। तभी स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत रानीखेत पुलिस प्रशासन को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश और करन के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
