Connect with us
School orders will open in Uttarakhand from January 31, these classes will be continue news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में 31 जनवरी से खुलेंगे स्कूल आदेश जारी, ये कक्षाएं होंगी सुचारू

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में 31 जनवरी से खुलेंगे स्कूल आदेश जारी, ये कक्षाएं होंगी सुचारू

1 min read

Uttarakhand School Open News: उत्तराखंड में 31 जनवरी से दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां स्कूलों के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा नया आदेश जारी किया गया है। जी हां.. प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु की ओर से जारी इस आदेश के अनुसार प्रदेश के  10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल आगामी 31 जनवरी से खुल जाएंगे अर्थात इनकी कक्षाएं पूर्व की भांति भौतिक रूप से संचालित होंगी। (Uttarakhand School Open News)
Uttarakhand school open news
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के स्कूलों में अब इस तरह होगी पढ़ाई, सरकार ने बनाए नए नियम, अच्छे से पढ़ लीजिए

जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 1 से 9वीं तक के स्कूल फिलहाल अग्रिम आदेशों तक बंद ही रहेंगे तथा इनकी कक्षाएं आनलाइन रूप से संचालित होती रहेंगी। विदित हो कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सरकार द्वारा राज्य के सभी स्कूलों को बीते 7 जनवरी से अग्रिम आदेशों के लिए बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- ‍उत्तराखंड: 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक रहेंगे बंद, अच्छे से पढ़ लीजिए गाइडलाइन

 

👉देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top