Connect with us
alt="Surendra Singh Negi uttarakhand army soldier died"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के जवान सुरेन्द्र नेगी का जम्मू कश्मीर में निधन,खबर लगते ही परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड Uttarakhand Martyr

उत्तराखण्ड के जवान सुरेन्द्र नेगी का जम्मू कश्मीर में निधन,खबर लगते ही परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Surendra Singh Negi: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखता था मृतक जवान, अपने पीछे छोड़ गया पत्नी एवं दो मासूम बच्चों सहित हंसता-खेलता परिवार…

चार दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में उत्तराखण्ड के जवान दीपक डसीला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी और उस शोक से प्रदेश के लोग उभरे भी नहीं थे की जम्मू कश्मीर से ही एक और दुखद खबर आ रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना में तैनात गढ़वाल राइफल्स के जवान‌ सुरेन्द्र सिंह नेगी(Surendra Singh Negi) की जिनकी ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक जवान राज्य के चमोली जिले के रहने वाले थे। जवान के अकस्मात निधन का समाचार मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर छा गई। बता दें कि सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले मृतक जवान के पिता गोविंद सिंह और बड़े भाई सुलभ सिंह जहां सेना से रिटायर्ड है वहीं उनके मझले भाई दुलभ सिंह भी भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में तैनात हैं। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी अंजू और दो बच्चों को सहित एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ : सैन्य सम्मान के हुई दीपक डसीला की अंत्येष्टि, पंचतत्व में विलीन हुए दीपक

प्रेट्रोलिंग से आने के बाद हुआ था सीने में दर्द, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चमोली जिले के कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह नेगी(Surendra Singh Negi) भारतीय सेना की आठवीं गढ़वाल राइफल्स में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। बताया गया है कि बीते रविवार शाम को जैसे ही प्रेटोलिंग से कमरे में लौटे उनके सीने में असहनीय दर्द होने लगा। सुरेन्द्र की तबीयत बिगड़ते देखकर सेना के अधिकारियों ने उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल पहुंचाया परंतु उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। सैनिक के अकस्मात निधन का समाचार जैसे ही सोमवार को मृतक जवान के परिजनों को मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक जवान के पत्नी अंजू अपने दो बच्चों के साथ देहरादून में रहती हैं जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। बताते चलें कि सुरेंद्र 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। उनके निधन की खबर से पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिछले वर्ष ही हुई थी शादी, जम्मू कश्मीर से शहादत की खबर, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top