UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Kichha bike accident today: किच्छा तेज रफ्तार बाइक ने 4 वर्षीय बच्ची को रौंदा गई जिंदगी
1 min read
Kichha bike Accident today : Road Accident News Uttarakhand | तेज रफ्तार बाइक ने ली मासूम की जान, किच्छा में दर्दनाक हादसा
Kichha bike Accident today: 4 years old Ishanvi died on the spot udham Singh Nagar road uttarakhand breaking live update: उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घर के पास दुकान जा रही चार वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर
KichhaHit and Run Case India | टक्कर मारकर बाइक छोड़ भागा आरोपी, पुलिस जांच में जुटी
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Udham Singh Nagar news Child Accident Case | इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ देर पहले मासूम की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ANM bharti 2026: 335 पदों पर निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती
Kichha udham Singh Nagar Family Tragedy Story | सबसे छोटी और लाडली थी ईशानवी, पिता करते हैं मजदूरी
मृतक बच्ची ईशानवी अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी। उसके पिता इंद्रपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो बहनों और एक भाई के बीच पली-बढ़ी ईशानवी पूरे परिवार की आंखों का तारा थी। उसकी असमय मौत ने परिवार को भीतर तक तोड़ दिया है।
Kichha Police Investigation Update | तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
किच्छा कोतवाली प्रभारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
