Home / उत्तराखण्ड / टिहरी गढ़वाल की महज 11 वर्ष की सपना उनियाल का खूबसूरत गढ़वाली गीत हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी
टिहरी गढ़वाल की महज 11 वर्ष की सपना उनियाल का खूबसूरत गढ़वाली गीत हुआ रिलीज
1 min read
टिहरी गढ़वाल की सपना उनियाल(Sapna Uniyal) ने माँ सरस्वती की वंदना को गढ़वाली बोली में दी अपनी आवाज यह नया वंदना गीत(New Song) काफी भा रहा है लोगो को
देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिभाएं पहाड़ की संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचाने की ओर अग्रसर है। नन्हे मुन्ने कलाकार भी अपने गीत संगीत के द्वारा पहाड़ की संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं। वैसे तो उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें देवभूमि की बेटियों ने अपने कला के जलवे न बिखेरे हो। लेकिन अगर हम बात संगीत कला के क्षेत्र की करें तो उसका जीता जागता उदाहरण आप सोशल मीडिया पर देखते ही होंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही उभरती हुई कलाकार से रूबरू कराएंगे जिसने नन्ही सी उम्र में मां सरस्वती की वंदना को गढ़वाली में गाकर गीत-संगीत की नई दुनिया में कदम रखा है। जी हां हम बात कर रहे हैं टिहरी गढ़वाल की रहने वाली सपना उनियाल(Sapna Uniyal) की। जिन्होंने 11 साल की छोटी सी उम्र में अपनी मधुर वाणी से गढ़वाली में मां सरस्वती से ज्ञान की गंगा बहाने तथा भारतवर्ष को फिर से विश्व गुरु बनाने की प्रार्थना इस वंदना के माध्यम से की है। इस वंदना गीत (New Song) को सोशल मीडिया और युटुब पर काफी प्रशंसा मिल रही है। गढ़वाली में सरस्वती वंदना गाकर सबके मनों को मंत्रमुग्ध करने वाली सपना उनियाल मूल रूप से टिहरी जिले के घनसाली की रहने वाली है।
यह भी देखे- युवा गायक योगेश उनियाल का खूबसूरत पहाड़ी गीत “मेरी प्यारी” हुआ रिलीज
देवभूमि दर्शन से खाश बात चित : देवभूमि दर्शन से खाश बात चित में सपना के बड़े भाई योगेश उनियाल ने बताया की सपना का यह गढ़वाली सरस्वती वंदना उनके ऑफिसियल यूटूब चैनल पर रिलीज हो चूका है , जिसके लिए सपना ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से संगीत सीख रही सपना का यह अपना खुद का पहला गाना है। सरस्वती वंदना के रूप में अपना पहला गीत गाने वाली सपना इससे पहले भी दूसरे सुप्रसिद्ध गायकों के गीतों को यूट्यूब पर हारमोनियम के साथ अपनी मधुर आवाज दे चुकी है। इस गढ़वाली वंदना में सपना ने मां सरस्वती से प्रार्थना की है कि वे ज्ञान की गंगा बहाकर भारतवर्ष को फिर से विश्व गुरु के पद पर आसीन कर दें। बताते चलें कि कक्षा 7 में पढ़ने वाली सपना अभी 11 साल की है। इतनी छोटी सी उम्र में भी उनकी गायकी में गायन के सभी गुण विद्यमान है। जिसको देखते हुए हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि सपना उनियाल भविष्य में प्रसिद्ध गायिका बनकर देवभूमि का नाम एक दिन अवश्य रोशन करेंगी। गायन के क्षेत्र में शुरूआती कदम रखने वाली सपना अभी अपने घर पर ही संगीत सीख रही हैं। जिसमें सपना की सहायता उनके पिता तथा भाई योगेश उनियाल कर रहे हैं।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand:थाईलैंड में गूंजा चमोली का नाम, मुन्नी देवी ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
1 min read थाईलैंड में चमोली की बेटी का जलवा, मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
