UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Tehri road Accident today: टिहरी गढ़वाल चढ़ाई में ब्रेक फेल, खाई में गिरा डंपर, 2 की गई जिंदगी
1 min read
Tehri Road Accident today: Dumper Falls into Gorge Near Kyari Village lambgaon, Two Dead After Brake Failure: लंबगांव क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; चालक समेत दो की मौके पर मौत
Tehri Road Accident today: Dumper Falls into Gorge Near Kyari Village lambgaon, Two Dead After Brake Failure: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के लंबगांव क्षेत्र से सामने आ है, जहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
चढ़ाई पर बिगड़ा संतुलन, खाई में समाया डंपर tehri garhwal dumper accident today
बताया गया है कि यह हादसा क्यारी गांव के पास चारगांव रोड पर हुआ। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वाहन मंदिर के पास चढ़ाई पर पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और डंपर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दो जिंदगियां खत्म, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ tehri garhwal accident news today
हादसे में डंपर चालक सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) और उसके साथ सवार गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका tehri garhwal road Accident today
दुर्गम इलाके में हुए इस हादसे के बाद सबसे पहले आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। पहाड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बचाव कार्य तेजी से किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
वाहन और स्वामित्व की जानकारी
दुर्घटनाग्रस्त डंपर (UK09CA-0639) लंबगांव निवासी अभिषेक राणा का बताया जा रहा है। वाहन को चालक सूरज राठौड़ चला रहा था, जो माल खाली कर लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही एक युवक गजेन्द्र सिंह भी सवार था।
जांच और औपचारिकताएं जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना सामने आ रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- Rudrapur news today: रूद्रपुर फाइव स्टार होटल में रूकी महिला की गई जिंदगी, हत्या की आशंका
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
