Connect with us
Tilu Rauteli Award 2022: These 13 daughters of Uttarakhand will get Tilu Rauteli Award

Home / उत्तराखण्ड / Tilu Rauteli Award 2022: उत्तराखंड की इन 12 बेटियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखण्ड देहरादून

Tilu Rauteli Award 2022: उत्तराखंड की इन 12 बेटियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

1 min read

Tilu Rauteli Award 2022: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड की 12 महिलाओं को आज किया जाएगा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड सरकार ने उन सभी महिलाएं एवं किशोरीयां जिन्होंने सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, साहसिक कार्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया है जिनमें 12 महिलाओं के नाम शामिल है।बता दें कि अब से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य के हर जिले से एक महिला का चयन किया जाएगा। वहीं इसके साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल के अनुसार विभाग की ओर से आदेश में बदलाव करके पुरस्कार की अधिकतम संख्या तय की है। (Tilu Rauteli Award 2022)Tilu Rauteli award 2022
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड की अपर्णा जोशी को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी से 1.64 करोड़ की स्कॉलरशिप

बीते वर्ष भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना सहित 22 अन्य महिलाओं को इस पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया था। विभाग के सचिव के अनुसार अब से राज्य के हर जिले से एक महिला या किशोरी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए भी अधिकतम 35 महिला कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। विभाग मे कुल 105 परियोजनाएं है।हर वर्ष 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके तीन साल मे सभी परियोजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा।जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा उसे अगले वर्ष सम्मानित नही किया जाएगा। इस तरह से आंगनबाड़ी की सभी कार्यकर्ता सम्मानित हो सकेंगी। बीते वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुरस्कार की राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये करने की घोषणा की गई थी लेकिन सीएम घोषणा सेल व वित्त से औपचारिक आदेश जारी न होने के कारण इस बार भी पुरस्कार की धनराशि पूर्व की तरह ही रहेगी।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड की बोनिका पंत बनी नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक, बड़ा प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top