Connect with us
alt="uk police sub inspector died"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड पुलिस के सब इंस्पेक्टर का हुआ आकस्मिक निधन, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड Uttarakhand Police

उत्तराखण्ड पुलिस के सब इंस्पेक्टर का हुआ आकस्मिक निधन, परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

उत्तराखंड पुलिस (uk police) के सब इंस्पेक्टर का अकस्मात निधन, अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर ग‌ए..

राज्य के नैनीताल जिले से बेहद दुखद खबर आ रही है, जहां उत्तराखण्ड पुलिस (uk police) के एक सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह की हृदयाघात से मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर की अकस्मात निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है मृतक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था। सब इंस्पेक्टर अपने पीछे चार बच्चों और पत्नी को छोड़कर ग‌ए है। उनके अकस्मात निधन पर साथी पुलिस कर्मियों में भी शोक की लहर है, उन्होंने सब इंस्पेक्टर के अकस्मात निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : बिटियां को थी किताबों की सख्त जरूरत तो एस एसपी साहब ने खुद घर भिजवा दी..

सब इंस्पेक्टर के अकस्मात निधन की खबर से परिवार में मचा कोहराम:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बजेटी निवासी प्रेम सिंह उत्तराखण्ड पुलिस (uk police) में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग उत्तराखण्ड हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता के प्रोटोकॉल में थी। बताया गया है कि बीते मंगलवार की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके सीने में असहनीय दर्द उठा। जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, ज़हां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर के अकस्मात निधन की खबर से परिजन बेसुध हो गए। अकस्मात निधन होने से जहां मृतक की पत्नी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं वहीं उनके चारों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में गर्भवती महिला को नहीं मिला वाहन तो पुलिस के जवानों नेे पहुंचाया अस्पताल

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top