उत्तर प्रदेश देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
सगाई के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप इस बात से था नाराज
1 min read
Uttar Pradesh marriage news : सगाई के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कम्प…
Mainpuri marriage engagement news : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आ रही है जहां पर सगाई और गोद भराई की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से जख्मी किया है जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक लड़की ने लड़के को नापसंद किया था जिसके कारण वो लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। लड़की की ना से बौखलाए लड़के ने लड़की पर सीधा गोली चला दी । पुलिस द्वारा आरोपी के जांच पड़ताल जारी है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जागरी ब्लॉक क्षेत्र के सगामई गांव के निवासी अमुख पुत्र राजेश राजपूत का रिशता भोगांव के नगला रामसहाय की निवासी दीपशिखा पुत्री रघुवीर के साथ तय हुआ था जिसके चलते दोनों पक्ष गोद भराई की रस्म के लिए भैंसरोली स्थिति शगुन मैरिज होम मे पहुँचे थे। दरअसल बीते बुधवार की दोपहर 2.30 बजे मैरिज होम के संचालक प्रहलाद शाक्य ने मैरिज होम के बेसमेंट में कार्यक्रम की तैयारी करवा ली थी इस दौरान लड़का और लड़की पक्ष आमने-सामने बैठे और रस्म शुरू हुई। तभी इस दौरान लड़की ने लड़के को नापसंद कर दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की की ना को लड़का स्वीकार नहीं कर पाया और उसने मौके पर अपने साथ लाया तमंचा निकालकर लड़की को निशाना बनाकर गोली चला दी जिसके चलते गोली सीधा दीपशिखा के सिर में लगी और वह घायल होकर नीचे गिर पड़ी। इस घटना को घटित होता देख घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान हमलावर युवक और उसके साथ आए लोग मैरिज होम से निकलकर खेतों की ओर भाग निकले। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलवार फरार हो चुका था लेकिन मैरिज होम में खड़े उनके वाहन और तमंचे को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है वहीं घायल युवती को भोगांव सीएचसी जिला अस्पताल भेजा गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
