Connect with us
Uttarakashi Teacher News

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : जंगल में घास लेने गई शिक्षिका की खाई में गिरने से मौत

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : जंगल में घास लेने गई शिक्षिका की खाई में गिरने से मौत

1 min read

Uttarakashi Teacher News: जंगल घास लेने गई महिला का फैसला पैर गहरी खाई में गिरने से हुई मौत

उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां चिन्याली गांव की एक महिला जंगल में घास काटने के दौरान गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में गई महिलाओं द्वारा तुरंत इसकी सूचना गांव में दी गई तो सभी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और महिला को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।(Uttarakashi Teacher News)

यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती कार पर बोल्डर गिरने से शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चिन्याली गांव की शशिबाला पत्नी उम्मेद सिंह बिष्ट उम्र 63 वर्ष अपने मवेशियों के लिए चारा लेने चिन्यालीगांव के क्यारा नामे तोक गईं थी। जहां घास काटते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर सभी ग्रामीण महिला को सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले आए, लेकिन इससे पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पूर्व शिक्षिका थी, जो तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुईं थी। इस दुखद हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top