Connect with us
Uttarakhand: 2 women sarpanches Kavita Devi of Bageshwar and Nikita Chauhan of dehradun will get Sujal Shakti Samman 2023. Sujal Shakti Samman 2023

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड की 2 महिला सरपंचों को मिलेगा सुजल शक्ति सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Sujal Shakti Samman 2023: प्रदेश की दो महिला सरपंचों कविता देवी और निकिता चौहान का स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयन, अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिलेगा सम्मान….

ग्राम प्रधान और सरपंच किसी भी गांव के अभिन्न अंग होते है। वास्तव में गांव की दशा और दिशा निर्धारित करने का सारा दारोमदार ग्राम प्रधान और सरपंच पर ही होता है। वो चाहे तो अपने गांव को सारी सुविधाओं से लैस कर सकते है और गांव को बंद से बद्तर बनाने के लिए भी वही जिम्मेदार होते है। राज्य में जहां एक ओर ग्राम प्रधानों और सरपंचों पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं और ग्रामीण सदा उनसे नाखुश ही रहते हैं वहीं आज एक सुखद खबर सामने आ रही है। जी हां… आज हम आपको राज्य की दो ऐसी ही होनहार महिला सरपंचों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा। बता दें कि बागेश्वर जिले की कविता देवी और देहरादून जिले की निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है। दोनों महिला सरपंचों को यह सम्मान अपने-अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
(Sujal Shakti Samman 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मेजर प्रशांत भट्ट राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत आगामी चार मार्च से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इसी दौरान चार मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा चयनित महिलाओं को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि राज्य के बागेश्वर से सरपंच कविता देवी व देहरादून जिले से सरपंच निकिता चौहान को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों महिला सरपंचों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों, विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है।
(Sujal Shakti Samman 2023)

यह भी पढ़ें- स्वच्छता एवं विकास के मामले में उत्तराखण्ड का यह गांव है मिसाल, यहां के ग्राम प्रधान भी बेमिसाल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!