Connect with us
Arushi Negi Pilot Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी की आरूषि नेगी ने छू लिया आसमां, बनी पायलट बढ़ाया एस्ट्रोनॉट बनने की दिशा में कदम

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी की आरूषि नेगी ने छू लिया आसमां, बनी पायलट बढ़ाया एस्ट्रोनॉट बनने की दिशा में कदम

1 min read

Arushi Negi Pilot Uttarakhand: भविष्य में एस्ट्रोनॉट बनना चाहती है आरूषि, पायलट बनने के बाद पहली बार पहुंची गांव तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत….

Arushi Negi Pilot Uttarakhand
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड की बेटियां पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों के साथ आए दिन न‌ए न‌ए मुकाम हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने न केवल पायलट बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि अब भविष्य में वह एक एस्ट्रोनॉट भी बनना चाहती हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के भितांई गांव की रहने वाली आरुषि नेगी की, जो पायलट बन गई है। आरूषि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। बीते दिनों जब वह पायलट बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचीं तो न केवल ग्रामीणों ने पूरे हर्षोल्लास से उनका भव्य स्वागत किया बल्कि खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए ग्रामीणों ने मिठाई भी बांटी।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर की कल्पना मेहरा श्रीराम की पताका के साथ पहुंची हिंद महासागर की गहरियों में…

Arushi Negi Pauri Garhwal
बता दें कि आरुषि ने साल 2019 से कनाडा में रहकर ऑनर्स इन साइंस एंड एविएशन का डुएल डिग्री कोर्स किया था। जिसके बाद उन्हें पायलट का लाइसेंस मिल गया है। बताते चलें कि उनके पिता केशर सिंह नेगी जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष है। पायलट बनने के बाद आरुषि ने बीते दिनों अपने गाँव पहुँचकर अपने ईष्ट देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आरुषी की मां हिमानी नेगी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरूषि बचपन से ही एस्ट्रोनॉट बनना चाहती हैं। आपको बता दें कि एस्ट्रोनॉट का मतलब खगोल यात्री या अंतरिक्ष यात्री होता है। अर्थात ऐसा व्यक्ति जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करें उसे वैज्ञानिक भाषा में एस्ट्रोनॉट कहते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की पल्लवी ने उत्तीर्ण की ग्रेड B परीक्षा, बनी RBI में अधिकारी, मां चलाती है दुकान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top