Connect with us
Uttarakhand: Almora Breaking news Ranikhet bhikyasain car accident three people lost life
Image : social media ( Almora Breaking News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora Breaking News: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में जागर से लौट रही कार गिरी खाई में तीन की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora Breaking News: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में जागर से लौट रही कार गिरी खाई में तीन की मौत

1 min read

Almora Breaking News Jagar program car accident : पूजा कार्यक्रम से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों ने तोड़ा दम, परिजनों मे मचा कोहराम

Uttarakhand: Almora Breaking news Ranikhet bhikyasain jagar program car accident three people lost life  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है , जहां पर जागर कार्यक्रम से लौट रही एक  कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते तीन लोगों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Champawat gang rape case: चंपावत बेटी के साथ दरिंदगी पर पिता का दर्द: उनका खून पीना चाहता हूं

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के सनेटी गांव निवासी भुवन पुत्र दीवान राम और कैलाश चंद्र समेत एक अन्य युवक जागरी का काम करते थे। तीनो युवक बीते बुधवार की रात चमोली पुसैला गांव मे जागर लगाकर वापस घर के लिए लौट रहे थे।

खाई मे गिरी कार 3 लोगो ने तोड़ा दम (almora car accident news today) 

तभी जैसे ही उनकी कार संख्या (uk04NF6683) पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर चमडखान स्थित घर की ओर लौटने लगी तो भाटिया के पास भिकियासैण क्षेत्र में रापड गगोडा चमडखान सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई।

भयावह था हादसा कार के उड़े परखच्चे (almora road accident news) 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन व sdrf के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान तीन शवो को खाई से बाहर निकाला गया। हादसा कितना भीषण रहा होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ,कि कार माचिस की डिब्बी की तरह पूरी तरह से पिचक गई थी।

यह भी पढ़े :Pithoragarh breaking news today: पिथौरागढ़ में बारात की जीप गिरी गहरी खाई में…

हादसे की जाँच जारी (almora news today) 

घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। हादसे की वजह कार का तेज रफ्तार मे होना और पहाड़ी मार्ग पर रात के समय नींद की झपकी आने का अंदेशा जताया जा रहा है, हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। बताते चले हादसे में जान गवाने वाले एक युवक की शिनाख्त होना अब भी बाकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top