UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh breaking news today: पिथौरागढ़ में बारात की जीप गिरी गहरी खाई में…
1 min read
Pithoragarh Jeep Accident Today: बारात से लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, एक युवक की गई जिंदगी
Pithoragarh jeep accident today jhulaghat Wedding Return Turns Tragic Breaking accident news India: उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर बारात से वापिस घर लौट रही एक कमांडर जीप खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे मे एक युवक की ज़िंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Nainital breaking news today: डीएसबी केंपस की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कांटे बोरागांव निवासी 22 वर्षीय लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी समेत अन्य तीन युवक कमांडर जीप संख्या DIUA055382 मे सवार होकर मूनाकोट के बसौड मे बारात से वापिस घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी जीप मूनाकोट-वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट बोरागांव बसौड़ मोटर मार्ग पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत ( pithoragarh road accident news)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची ,जहां पर एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान हादसे का शिकार हुए चार लोगों को खाई से बाहर निकाला गया जिसमें लक्की भंडारी की ज़िंदगी जा चुकी थी। जबकि चालक समेत अन्य तीन लोग घायल हुए है। मृतक लक्की के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ है इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Almora Tiger attack: अल्मोड़ा तल्ला सल्ट में महिपाल मेहरा को बाघ ने बनाया निवाला
घायल व्यक्तियों का विवरण
1. जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी बासौद मैनन
2. मोहन बिस्ट S/O रमेश सिंह उम्र (40) निवासी – बासौद
3. सचिन चंद S/O मोहन चंद उम्र (22) निवासी – मुनाकोट
