UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Almora car accident today: अल्मोड़ा शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, मासूम समेत 3 की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand almora car Accident today: 3 died with inocent child in takula road returning marriage: होली से पहले अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 11 माह के मासूम समेत तीन की मौत
Uttarakhand almora car Accident today: 3 died with inocent child in takula road returning marriage: होली के त्योहार से ठीक उत्तराखण्ड में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। दरअसल भयावह सड़क हादसे की ये दुखद खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां ताकुला–अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि 11 माह के मासूम समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग पहाड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहे थे तभी ये दर्दनाक हादसा घटित हो गया।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ताकुला से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। बसौली के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण
सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। दुर्गम खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में इनकी गई जान
इस दुर्घटना में 11 माह के रेहान, मंजू देवी (24) और दिनेश राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेश आर्य, गोपाल राम, जया, संजय कुमार और चालक अर्जुन कुमार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। सफर के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। जिस यात्रा की शुरुआत खुशियों के साथ हुई थी, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें– Haldwani breaking news hindi: हल्द्वानी में नवी कक्षा के साथ शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
