Connect with us
almora scooty accident saroj died in ranikhet chaukhutia uttarakhand live news today
Image : social media ( Almora scooty accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora scooty accident: अल्मोड़ा खरीदकर ला रहे थे न‌ई स्कूटी, हादसे में महिला की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora scooty accident: अल्मोड़ा खरीदकर ला रहे थे न‌ई स्कूटी, हादसे में महिला की गई जिंदगी

1 min read

Almora scooty accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटी नई स्कूटी महिला की गई जिंदगी, दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया..

almora scooty accident saroj died in ranikhet chaukhutia uttarakhand live news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर स्कूटी रपटने से सड़क पर गिरकर महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Bhikiyasen bus accident today: अल्मोड़ा भिकियासैंण बस हादसा 7 मृतकों की सूची जारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के रामपुर जमणिया निवासी सुरेश कुमार अपनी पत्नी 26 वर्षीय सरोज देवी के साथ बीते सोमवार को नई स्कूटी खरीदने रानीखेत गए थे। नई स्कूटी खरीदने के बाद वो देर शाम को घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी द्वाराहाट पेट्रोल पंप से आगे NH 109 पर पंथीनगाड़ के पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिला ने तोड़ा दम ( almora accident news today)

जैसे ही आसपास के लोगों ने घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उपचार के दौरान सरोज की स्थिति गंभीर बनी रही। मगर प्यास लगने पर सरोज ने रात 11 बजे अपने हाथ से पानी पिया हालांकि कुछ देर बाद सरोज को घबराहट महसूस हुई और उन्होंने देर रात करीब 12:00 बजे दम तोड़ दिया, जबकि महिला के पति को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया ( almora news today)

बताते चले मृतका का पति सुरेश बाहर नौकरी करता हैं जिनके दो बच्चे है। चार साल की पुत्री और 2 साल का पुत्र हादसे मे अपनी माँ को हमेशा के लिए खो चुके है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top