Connect with us
Bhikiyasen bus accident today almora 7 died name list released uttarakhand latest update
Image : social media ( Bhikiyasen bus accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: Bhikiyasen bus accident today: अल्मोड़ा भिकियासैं…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Uttarakhand News: Bhikiyasen bus accident today: अल्मोड़ा भिकियासैं…

1 min read

Bhikiyasen bus accident today  : अल्मोड़ा बस हादसे का शिकार हुए सात यात्रियों की हुई सिनाख्त..

Bhikiyasen bus accident today almora 7 died name list released uttarakhand latest update  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले मे हुए भीषण बस हादसे में सात लोगों की जिंदगी चली गई। जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतकों सिनाख्त कर ली है। इस दर्दनाक हादसे में पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ मठपाल निवासी ग्राम धारवाली विनायक जमोली व उनके पति की जिंदगी गई। जबकि अन्य मृतकों की सिनाख्त तारा देवी पत्नी महेश चंद्र निवासी- पाली दौला विनायक भिकियासैंण, नरेन्द्रसिंह सूबेदार पुत्र गोपालसिंह निवासी- ग्राम जमोली, विनायक भिकियासैंण, नेपाली गणेश ,नेपाली उमेश,गोविंदी देवी (58) ग्राम घुघुतीं थाना द्वाराहाट, नेपाली नागरिक के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे बस संख्या UK07PA4025 अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के नोबाडा से नैनीताल जिले के रामनगर के लिए यात्रियों को लेकर निकली थी। इस दौरान जैसे ही बस सुबह 8:00 बजे भिकियासैंण विनायक के पास सैलापानी बैंड के पास पहुंची तो अचानक से बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सीधा गहरी खाई में समा गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें मौके पर ही छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक यात्री ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी जिसमे 12 यात्री भी घायल हुए।

चालक परिचालक दोनों सुरक्षित ( almora bus accident news today)

केएमओयू बस मालिक मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि बस उन्होंने दो महीने पहले खरीदी थी जिसका मॉडल 2019 का है और सभी वैध दस्तावेज पूरे हैं। बस चालक की पहचान नवीन चंद्र तथा परिचालक की पहचान प्रकाश नैनवाल के रूप मे हुई है। हादसे में चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। बताते चलें गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल ले जाया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top