Connect with us
Uttarakhand: Anil Chandra Punetha of Lohaghat champwat became the Chief Information Commissioner, a 1984 batch IAS officer

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लोहाघाट के अनिल चंद्र पुनेठा बने मुख्य सूचना आयुक्त, रहें हैं 1984 बैच के IAS अफसर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: लोहाघाट के अनिल चंद्र पुनेठा बने मुख्य सूचना आयुक्त, रहें हैं 1984 बैच के IAS अफसर

1 min read

चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी अनिल चंद्र पुनेठा(Anil Chandra Punetha) बने राज्य सूचना आयुक्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता समिति के अंतर्गत किया गया नियुक्त

गौरतलब है कि उत्तराखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्त की कुर्सियां लंबे समय से खाली थीं। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल चंद्र पुनेठा(Anil Chandra Punetha) को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। बता दें की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनीं चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया है। सबसे खास बात तो यह है कि अनिल चंद्र पुनेठा के साथ ही दो नए राज्य सूचना आयुक्त भी बनाए गए हैं। जिसमें की देहरादून के निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा और नई दिल्ली के विपिन चंद्र राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सूचना आयोग में आईएएस अफसर अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। बता दें की मुख्य सूचना आयुक्त बनें अनिल चंद्र पुनेठा मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी हैं । वह 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपनी सातवीं कक्षा तक पढ़ाई गांव से पूर्ण की और हरिद्वार से इंटरमीडिएट किया। उच्च शिक्षा के रूप में मुजफ्फरनगर से स्नातक की पढ़ाई की। दिल्ली विवि से उन्होंने विधि स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top