Connect with us
uttarakhand ANM vacancy 2022 health worker apply soon RECRUITMENT ANM Uttarakhand ANM Vacancy 2022

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 824 पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 824 पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand ANM Vacancy 2022: समूह ग के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ANM के लिए 824 पदों पर निकाली गई भर्ती अंतिम तिथि से पहले कर लें जल्द आवेदन

उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए समूह ग की ओर से बंपर भर्तियां निकाली गई है। जी हां उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) ANM के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा उत्तराखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए महिला उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बताते चले कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के अंतर्गत 824 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी www.ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। (Uttarakhand ANM  Vacancy 2022)Uttarakhand ANM VACANCY 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में महिला अभ्यर्थियों(ANM) के लिए 824 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि आवेदन करने की तिथि 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक सीमित है। रिक्त पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी यूकेएमएसएसबी हेल्थ वर्कर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए  उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखण्ड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जॉब्स के लिए शैक्षिणिक अर्हता :अभ्यर्थी द्वारा भारतीय नर्सिंग परिषद्, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स (जिसमें 06 माह का प्रसव प्रशिक्षण भी सम्मिलित हो) सफलतापूर्वक किया हो। उत्तराखंड नर्स एंड मिडवाइफ काउंसिल में सम्यक रुप से पंजीकरण कराया हो।आयु सीमा: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए अप्लाई करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए।
यह भी पढ़िए: देहरादून, उधम सिंह नगर नगर और रुड़की में 900 पदों पर निकली भर्तियां जल्द करें आवेदन

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top