Connect with us
Uttarakhand lecturer vacancy 2026 UKPSC
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand lecturer vacancy 2026)

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand lecturer vacancy 2026: उत्तराखंड में 808 पदों पर निकली लेक्चरर भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS देहरादून

Uttarakhand lecturer vacancy 2026: उत्तराखंड में 808 पदों पर निकली लेक्चरर भर्ती

1 min read

Uttarakhand lecturer vacancy 2026: UKPSC ने 808 लेक्चरर पदों पर निकाली भर्ती, आज 20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन..

Uttarakhand lecturer vacancy 2026 UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे समस्त युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत लेक्चरर के 808 पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं वह 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: स्वीकृत पद खाली भर्ती क्यों नहीं करा रही सरकार हाईकोर्ट की फटकार

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 808 पद भरे जाएंगे, जिसमें दो मुख्य शाखाएं विभाजित की गई है।

० सामान्य शाखा (725 पद) जिसमे 388 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं

० महिला शाखा के लिए कुल 83 पद आरक्षित है जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 71 पद है। इसमें हिंदी के 10 पद अंग्रेजी 14 अर्थशास्त्र 12 गृह विज्ञान 8 पद जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री या उसके समक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही LT डिप्लोमा या B.Ed किया होना अनिवार्य रखा गया है।

आवेदन की अंतिम तिथी : 20 जनवरी 2026
आवेदन में सुधार : 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026

चयन आधार : लिखित परीक्षा उसके बाद दस्तावेज सत्यापन

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम आयु 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार माना गया है ,जबकि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1983 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

लेक्चरर पद के लिए वेतनमान : 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये निर्धारित किया गया है

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले UKPSC की वेबसाइट  psc.uk.gov.in/ पर लॉगइन करें और ‘Recruitment Notifications’ पर क्लिक करें।

०संबंधित भर्ती लिंक के आगे दिए गए ‘पीडीएफ आइकन’ पर क्लिक कर निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। रजिस्ट्रेशन: ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

०दस्तावेज अपलोडः दूसरे और तीसरे चरण में अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण दें और निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।

० आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी आयोग की ईमेल आईडी [email protected] या फोन नंबर 01334-244143 पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top