UTTARAKHAND GOVT JOBS UTTARAKHAND NEWS
UKPSC Exam Result 2026: लोक सेवा आयोग ने घोषित किया जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा परिणाम
1 min read
UKPSC Exam Result 2026: uttarakhand Public Service Commission declared District Sports Officer 2025: जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, 11 मार्च को होगा अभिलेख सत्यापन
UKPSC Exam Result 2026: uttarakhand Public Service Commission declared District Sports Officer 2025: उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है दरअसल उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी ने बीते रोज जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी करते हुए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अहम खबर है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है और जल्द ही अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।
मई 2025 में निकली थीं रिक्तियां
आपको बता दें कि इन पदों के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या A-1/DR/(DSO)/S-2/2025 के तहत 28 मई 2025 को जिला क्रीड़ा अधिकारी पदों के लिए रिक्तियां प्रकाशित की गई थीं। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर 2025 को लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
मेरिट के आधार पर जारी हुआ परिणाम
आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवीणता सूची तैयार की गई और उसी के आधार पर 24 फरवरी 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
अब होगा अभिलेख सत्यापन
चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 11 मार्च 2026 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाएगा। आयोग ने बताया कि सत्यापन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की सूची अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहे थे पेपर
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
