Connect with us
alt="auli royal marriage"

Home / उत्तराखण्ड / 200 करोड़ की शाही शादी के लिए उत्तराखण्ड के औली पहुंचा गुप्ता परिवार, शादी में ये होगा विशेष

उत्तराखण्ड औली जोशीमठ

200 करोड़ की शाही शादी के लिए उत्तराखण्ड के औली पहुंचा गुप्ता परिवार, शादी में ये होगा विशेष

1 min read

alt="auli royal marriage"

उत्तराखण्ड के औली में ऐसी रॉयल शादी हो रही है जिसके लिए 200 हेलिकॉप्टर और 100 पंडित बुक किए गए हैं। इतना ही नहीं शादी का कार्ड भी अनोखा है, इसमें शादी की डिटेल वाली छह प्लेटें हैं, जो चांदी की बनी हैं। सबसे खाश बात तो ये है की शादी में बॉलीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे। दरअसल, सहारनपुर के NRI  गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की शादी औली में होनी है। शादी समारोह 18 से 22 जून तक चलेगा और इसके लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। यह खास शादी दो सौ करोड़ की होने जा रही है। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत की शादी 20 जून को होगी, जबकि शशांक की शादी 22 जून को होगी। अजय गुप्ता अपने बेटों की शादी इटली में करना चाहते थे, लेकिन सरकार की पहल पर उन्होंने औली को इसके लिए चुना। बता दे की गुप्ता परिवार औली पहुंच चूका है जिसके लिए शादी की चहल-पहल शुरू हो गई है।




सोमवार को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया। वहीं शाम को गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच गए। इतना ही नहीं शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स में कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर , शंकर अहसान लाय, और विशाल शेखर संगीत की महफिल सजाएंगे। स्थानीय लोगो को रिझाने का काम भी खूब हो रहा है जी हां दो दिनों से गुप्ता परिवार की ओर से औली में स्थानीय ग्रामीणों को भोज दिया जा रहा है। गुप्ता बंधुओं की माता अंगूरी देवी के साथ औली पहुंचे कई रिश्तेदारों ने सोमवार को औली के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। देर शाम तक भी औली में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद नव दंपत्ति भगवान बदरीनाथ और त्रियुगीनारायण के दर्शनों को जाएंगे। अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी हीरों के व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी जालान से होगी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top