UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Badrinath highway bus accident: बद्रीनाथ हाईवे ढलान पर उतरती बस के ब्रेक फेल, 39 यात्री थे सवार
1 min read
Uttarakhand badrinath highway bus accident: 39 passenger full gmou bus break failed in tota ghati: तोता घाटी में टला बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने पर चालक की सूझबूझ से बचीं 39 जिंदगियां
Uttarakhand badrinath highway bus accident: 39 passenger full gmou bus break failed in tota ghati: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है ऐसी ही एक खबर आज राज्य के देवप्रयाग क्षेत्र से सामने आ रही है जहां ऋषिकेश–बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ऐसा पल आया, जब कुछ सेकंड के फैसले ने दर्जनों लोगों की जिंदगी बचा ली। दरअसल तोता घाटी की खतरनाक ढलान पर चल रही जीएमओयू बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने लगी। सामने गहरी खाई और नीचे बहती नदी को देख बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की समझदारी ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
ढलान पर बिगड़ी स्थिति
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार जीएमओयू की यह बस वाहन संख्या UK 11 PA 0074, कर्णप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही वाहन तोता घाटी की ढलान पर पहुंचा, ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक जयंती प्रसाद ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन की रफ्तार कम करने की कोशिश की। उन्होंने कई बार बस को सड़क किनारे मिट्टी और पत्थरों की तरफ मोड़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज ढलान के कारण बस नियंत्रित नहीं हो पा रही थी।
सेकंडों में लिया बड़ा फैसला
जब सामने खतरा साफ नजर आने लगा तो चालक ने साहस दिखाते हुए बस को सड़क किनारे लगे सुरक्षा पिलरों से टकरा दिया। इस निर्णय ने बस को खाई में गिरने से बचा लिया। यदि बस कुछ और दूरी तक अनियंत्रित रहती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक के इस फैसले से बस में सवार सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।
यात्रियों में दहशत, फिर राहत
हादसे के दौरान बस में करीब 39 यात्री सवार थे। टक्कर के कारण पांच यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश भेज दिया गया। बाकी सभी यात्री सुरक्षित पाए गए और बाद में उन्हें अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
पुलिस और प्रशासन तुरंत पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर हटवाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बस की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि ब्रेक फेल होने की असली वजह सामने आ सके।
खतरनाक मोड़ों के बीच एक सीख
तोता घाटी का इलाका पहले भी कई सड़क हादसों के कारण चर्चा में रहा है। तीखी ढलान और संकरी सड़कें यहां सफर को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। ऐसे में चालक की सतर्कता और अनुभव ने इस बार कई परिवारों को बड़ा सदमा झेलने से बचा लिया। चालक की सूझबूझ की यात्रियों के साथ ही पुलिस कर्मियों ने भी जमकर सराहना की है।
यह भी पढ़ें- Almora holi holiday 2026: होली में 4 दिनों की छुट्टी, अल्मोड़ा में 3 स्थानीय अवकाश घोषित
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
