उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT
उत्तराखण्ड: जन्मदिन पर बेटे से मिलने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी , पत्नी की सड़क हादसे में मौत
1 min read
Uttarakhand bike accident: जन्मदिन पर बेटे से मिलने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे के बाद फरार हो गया आरोपी वाहन चालक..
राज्य में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आज फिर राज्य के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। (Uttarakhand bike accident) हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गम्भीर रूप से घायल पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसे की खबर से दंपती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। मृतका का एक सात वर्षीय पुत्र भी है जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। बताया गया है दम्पत्ति बेटे के जन्मदिन पर उससे मिलने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन लोग लापता राहत एवं बचाव कार्य जारी
दम्पत्ति का इकलौता पुत्र था सात वर्षीय दक्ष, 2012 में हुई थी शादी:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पतियानंगला गांव के रहने वाले सतीश चौधरी अपनी पत्नी सरिता के साथ बाइक से अपने पुत्र दक्ष के जन्मदिन पर उससे मिलने बिलावाला गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को काशीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक छिटककर दूर जा गिरी और दोनों पति-पत्नी वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दर्दनाक हादसे में सरिता ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सतीश और सरिता की शादी 2012 में हुई थी। दक्ष उनका इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड- छुटटी काटकर डयूटी को जाते आईटीबीपी के जवान की नदी में बहने से मौत
