Highlights देहरादून
Uttarakhand breaking news: गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 35 दिन में मिलेगा भरा घरेलू सिलेंडर
1 min read
Uttarakhand breaking news: Gas booking rules changed, now domestic cylinder will be filled in 35 days: गैस सिलेंडर बुकिंग नियम बदले: दो सिलिंडर धारकों को अब 35 दिन इंतजार, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अवधि और बढ़ी
Uttarakhand breaking news: Gas booking rules changed, now domestic cylinder will be filled in 35 days: उत्तराखण्ड में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लतों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने गैस बुकिंग से जुड़े नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। बदलते वैश्विक हालात और आपूर्ति पर दबाव के बीच तेल कंपनियों ने बुकिंग अवधि बढ़ा दी है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
दो सिलिंडर वालों पर बढ़ा इंतजार
नई व्यवस्था के तहत जिन परिवारों के पास एक कनेक्शन पर दो सिलिंडर हैं, उन्हें अब अगली बुकिंग के लिए 25 दिन नहीं बल्कि 35 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं एक ही सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए पुराना नियम ही लागू रहेगा। यानी शहरी क्षेत्रों में एक सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर 25 दिन बाद मिलेगा जबकि दो सिलेंडर वालों को 35 दिन बाद। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा।
उज्ज्वला योजना में और लंबी अवधि
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि और ज्यादा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें नए सिलिंडर के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। यह नियम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू किया गया है।
क्यों बढ़ाई गई समय सीमा
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। गैस वितरण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति संतुलित रखने और सभी उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पहले से बुकिंग वालों को राहत
जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बुकिंग कर दी है, उन्हें पुराने नियमों के तहत ही सिलिंडर मिलेगा। नए नियम केवल आगे की बुकिंग पर लागू होंगे।
कोटा खत्म होने पर अतिरिक्त प्रक्रिया
घरेलू उपभोक्ताओं को एक वित्तीय वर्ष में सीमित संख्या में सिलिंडर दिए जाते हैं। यदि यह कोटा खत्म हो जाता है, तो अतिरिक्त सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी में आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों की संख्या, आयोजनों की जानकारी और अतिरिक्त सिलिंडर की आवश्यकता का कारण बताना जरूरी होगा। कंपनी की स्वीकृति के बाद ही अतिरिक्त आपूर्ति संभव होगी।
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ी
घरेलू उपयोग पर नियंत्रण के साथ-साथ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है, ताकि बाजार की जरूरतें संतुलित रह सकें।
यह भी पढ़ें- PM MODI iran israel war: केन्द्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, PM बोले कोरोना जैसी सतर्कता जरूरी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
