UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Uttarakhand: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर 3 की मौत
1 min read
Uttarakhand news: Haridwar Road Accident 3 Killed as Roadways Bus Collides Head-On with Pickup Van: रोडवेज बस और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, 3 लोगों ने तोड़ा दम…
Uttarakhand news: Haridwar Road Accident 3 Killed as Roadways Bus Collides Head-On with Pickup Van : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ के प्रकाश जोशी को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, ‘काला हिरण’ में आएंगे नजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर डिपो की रोडवेज बस (यूके07 पीए 2812) यात्रियों को लेकर आज सोमवार की सुबह 4:30 बजे उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जबकि एक पिकअप वाहन (पीबी65 बीएच 7296) हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। तभी जैसे ही दोनों वाहन हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के मोड़ के पास पहुँचे तो आमने-सामने भिड़ गए ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसा घटित होते ही मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इतना ही नही बल्कि टक्कर लगने पर पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
हादसे में 3 लोगों की मौत ( Uttarakhand road accident news) haridwar news today)
हादसा इतना भयानक था कि इसमें 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया ,जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताते चलें गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही शबाना ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके 18 वर्षीय बेटे अहान ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया था।पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें हादसे का शिकार हुए लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun: देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग शिकायत पर तीन छात्रों पर बड़ी कार्रवाई
मृतकों की पहचान ( haridwar road accident news today)
०अहान (18 वर्ष) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद
० 35 वर्षीय फहीम पुत्र अमानत
०शबाना पत्नी शराफत
