Connect with us
Uttarakhand breaking news: Woman trekker Babita Pandey ramnagar missing from Uttarkashi Dayara Bugyal uttarakhand news live today
Image : social media ( Uttarakhand breaking news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Babita pandey tracker missing: उत्तरकाशी दायरा बुग्याल से महिला ट्रेकर लापता

UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi

Babita pandey tracker missing: उत्तरकाशी दायरा बुग्याल से महिला ट्रेकर लापता

1 min read

Uttarakhand breaking news: Uttarkashi news today nainital breaking news Uttarakhand news live today दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला ट्रेकर, तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग; जंगलों और पहाड़ियों में जारी सघन खोज अभियान

Uttarakhand breaking news: Woman trekker Babita Pandey ramnagar missing from Uttarkashi Dayara Bugyal uttarakhand news live today: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक से एक महिला ट्रेकर के लापता होने की घटना ने प्रशासन और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways bus accident: देहरादून से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

ट्रेकिंग कैंप से अचानक हुई गायब (Uttarkashi Missing Trekker)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के चिल्किया गांव निवासी 30 वर्षीय बबिता पांडे एक स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से दस सदस्यीय दल के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक पर पहुंची थीं। दल गोई कैंप क्षेत्र में कैंपिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि 29 मई की देर रात बबिता अपने टेंट से बाहर निकली थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस कैंप में नहीं लौटीं।अगली सुबह जब साथियों ने उन्हें कैंप में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के इलाके में काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर ट्रेकिंग एजेंसी ने प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी।

तीसरे दिन भी जारी खोज अभियान (babita pandey missing Search Operation)

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें गोई कैंप, दयारा बुग्याल, आसपास के जंगलों, ट्रेकिंग मार्गों और संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दुर्गम भूभाग, घने जंगल और बदलते मौसम के बावजूद बचाव दल दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर खोज अभियान का दायरा और बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित स्थान को जांच से बाहर न छोड़ा जाए।

अन्य ट्रेकर्स से भी जुटाई जा रही जानकारी (uttarakhand news live Investigation)

टकनौर रेंज के रेंज अधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि महिला ट्रेकर की तलाश के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेकिंग दल के अन्य सदस्यों को फिलहाल गोई कैंप में ही रोका गया है। अधिकारियों द्वारा उनसे घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है ताकि लापता होने के कारणों और संभावित दिशा का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: आंधी तूफान का कहर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ होटलों के शीशे भी टूटे

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल (uttarakhand missing Trekking Safety)

इस घटना के बाद दयारा बुग्याल जैसे लोकप्रिय ट्रेकिंग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक और ट्रेकर यहां पहुंचते हैं। ऐसे में एक महिला ट्रेकर का अचानक लापता हो जाना सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर कर रहा है।

देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद है दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal Trek Uttarkashi)

उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील में स्थित दयारा बुग्याल उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थलों में गिना जाता है। विशाल हरे-भरे घास के मैदान, बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों के अद्भुत दृश्य और चारों ओर फैले घने जंगल इसे प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद बनाते हैं। यही वजह है कि पर्यटन सीजन में यहां बड़ी संख्या में ट्रेकर्स पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: नैनीताल हल्द्वानी के व्यापारी महेन्द्र नौला की लेह लद्दाख में चली गई जिंदगी

परिजनों की बढ़ी चिंता, सुरक्षित वापसी की उम्मीद

लगातार तीसरे दिन भी कोई सुराग न मिलने से बबिता पांडे के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए खोज अभियान जारी रखा जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लापता महिला ट्रेकर जल्द से जल्द सुरक्षित मिल जाए।
इस संबंध में मनेरी कोतवाली द्वारा लापता बबीता पांडे के संबंध में इश्तिहार भी जारी किया है। जिसमें गुमशुदा बबीता का विवरण इस प्रकार बताया गया है –

कद-करीब 5 फीट
शरीर- सामान्य इकहरा ऑख-नाक-कान – औसतन रंग- गेंहुआ/साफ
बाल-काले-भूरे।
लापता बबीता पाण्डे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो नजदीकी पुलिस थाने या निम्न नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनेरी- 9411112863
जाँच अधिकारी- 8193990347
वादी हर्षित पाण्डे- 7465949032

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top