Connect with us
Mukesh Bora lalkuan nainital arrested news today
फोटो सोशल मीडिया Mukesh Bora news today

Home / उत्तराखण्ड / Mukesh Bora उत्तराखण्ड: आखिरकार 24 दिन बाद मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड नैनीताल

Mukesh Bora उत्तराखण्ड: आखिरकार 24 दिन बाद मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

Mukesh Bora news today: लम्बी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, बीते 24 दिनों से फरार चल रहा था आरोपी मुकेश बोरा….

Mukesh Bora news today उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां काफी दिनों से गायब दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को आखिरकार पुलिस द्वारा 24 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया  है। बता दें कि आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग में भयावह सड़क हादसा खाई में गिरी मैक्स 14 यात्री थे सवार

Mukesh Bora lalkuan nainital news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस गिरफ्तारी को लेकर पीसी करेगी तथा मामले का आगे खुलासा करेगी। बताते चलें कि आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए थी। पुलिस को दुग्ध संघ में दूध देने वाले बाहरी ठेकेदारों पर मुकेश बोरा की मदद करने का शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठवाया भी था। जिसके आधार पर पुलिस अन्य राज्यों में पहुंची थी।

क्यों हुई मुकेश बोरा की गिरफ्तारी?
दरअसल नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था इसके अलावा महिला द्वारा मुकेश बोरा पर उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया जिसके बाद पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ रेप और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बीते 20 सितंबर को मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी की।

यह भी पढ़ें- Martyr Ajay negi उत्तराखंड: ड्यूटी जाते वक्त शहीद हुआ सेना का जवान, दौड़ी शोक की लहर

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top