Connect with us
Uttarakhand: BSF jawan Kedar Koranga, who has conquered Mount Everest, has now conquered Kala Nag

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके BSF जवान केदार कोरंगा ने किया अब काला नाग फतह

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके BSF जवान केदार कोरंगा ने किया अब काला नाग फतह

1 min read

Kedar Koranga Mount Everest: बागेश्वर के केदार कोरंगा ने माउंट रेंज की सबसे ऊंची चोटी कालानाग पर किया फतह

माउंट एवरेस्ट एवं विश्वभर की ऊंची ऊंची चोटियों पर फतह की सफल पर्वतारोहण की खबरें तो आप आए दिन पढ़ते ही होंगे। आज आपको हम रूबरू कराने जा रहे हैं बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के नौकोड़ी गांव निवासी बीएसएफ जवान केदार कोरंगा से जिन्होने उत्तरकाशी के बंदरपूंछ माउंट रेंज की सबसे ऊंची चोटी कालानाग को फतह कर राज्य को गौरवान्वित किया है।बता दे कि 6387 मीटर ऊंची चोटी पर केदार कोरंगा ने यह सफलता पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू के नेतृत्व में हासिल की। अभियान में बीएसफ के आठ और जवान भी शामिल थे। बताते चलें कि कालानाग अभियान की शुरुआत दो जून से देहरादून से हुई तथा 13 जून को दल चोटी पर पहुंचा और तिरंगा फहराकर जीत हासिल की।(Kedar Koranga Mount Everest)

यह भी पढ़िए:दिल्ली में आयोजित स्टार मिस उतराखंड टीन इंडिया का खिताब मानविका ने किया अपने नाम
खराब मौसम के कारण दल को वापसी मे काफी समय लगा।केदार कोरंगा का कहना है कि 6387 मीटर ऊंची कालानाग चोटी पर आरोहण करना आसान नहीं था, खराब मौसम के कारण टीम को काफी चुनौतियो का सामना करना पडा।बीएसएफ जवान केदार कोरंगा वर्ष 2002 से साहसिक खेलकूद में भागीदारी करते आए है। केदार अभी तक दो बार माउंट एवरेस्ट तथा एक बार माउंट कंचनजंगा पर सफल आरोहण कर चुके हैं।वही देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले पर्वतारोहण अभियानों में भी केदार शामिल हो चुके हैं। बता दे कि कोरंगा का पूरा परिवार सैन्य क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।जहां उनके दादा  भारतीय सेना एंव पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त रह चुके है। अब केदार देशसेवा के साथ -साथ देश के विभिन्न पर्वतारोहण अभियानों में शामिल होकर राज्य तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: च्यूनी गांव की योगिता बनेंगी फ्लाइंग ऑफिसर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top