Connect with us
alt="uttarakhand car accident in tehri garhwal"

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत

1 min read

Uttarakhand car accident: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल..

राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (Uttarakhand car accident) की दुखद खबर आ रही है जहां रविवार शाम को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला और गम्भीर रूप से घायल ललित कुमार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कार सवार युवक ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रहे हैं। तभी ऋषिकेश गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ में स्थित डोबन तोक के पास उनकी कार खाई में समा गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार सागर और संतोष कुमार के रूप में हुई है। वाहन में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के जवाहर नगर बरेली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के सभी कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग ही सवार थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: जन्मदिन पर बेटे से मिलने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी , पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top