Connect with us
alt="uttarakhand car accident news tehri garhwal"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य घायल

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य घायल

1 min read

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार (Uttarakhand car accident), एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत एक अन्य गंभीर रूप से घायल..

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दर्दनाक सड़क दुर्घटना की एक ऐसी ही खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से (uttarakhand car accident)  कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला और घायल को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बताया गया है कार में सवार लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वाहन बैक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, घर पर खेल रहे मासूम बच्चे की मौत

हादसे से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, घायल की हालत नाज़ुक:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार वाहन संख्या यूके-10-जे-9977 टिहरी जिले के नगुण-भवान- सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजाधार नामक तोक के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई (Uttarakhand car accident)। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तरकाशी जिले के ज्ञानसू निवासी अतोल चंद रमोला पुत्र जगत चंद के रूप में हुई है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गम्भीर रूप से घायल नवीन देव थपलियाल पुत्र अमर देव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पहाड़ सवारी लाया चालक ही निकला कोरोना संक्रमित, जिला प्रशासन महकमे में

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top